उमरिया । नगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे को कलेक्टर ने नगर में स्वच्छता पर लापरवाही एवम बिना जानकारी दिए मंगलवार को मुख्यालय से अन्यत्र होने पर निलंबन की कार्यवाही की है।निलंबन अवधि में श्री दुबे जिला निर्वाचन कार्यालय में रहेंगे एवम नियमतः जीवन निर्वाह भत्ता लेंगे। कलेक्टर ने इस मामले में बताया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में भी लापरवाही की गई है साथ ही वार्डो के निरीक्षण में भी शहर में स्वच्छता बेपटरी देखने को मिली है शहर के कई वार्डो में नालियों में गंदगी भरी पड़ी है जो सड़ान्ध मार रही है साथ ही शहर में बेपटरी हुई स्वच्छता से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा है,जिन कारणों से स्वच्छता निरीक्षक को प्रथम द्रष्टया निलंबन की कार्यवाही की गई है।वही स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे ने कार्यवाही को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा कि मंगलवार को निरीक्षण उपरांत माननीय कलेक्टर ने निरीक्षण प्रतिवेदन दिया था जिसके बाद साफ सफाई कराने निर्देशित किया गया था जिसके बाद शहर की स्व्च्छता के लिए आवश्यक कार्य किये जा रहे थे ,साथ ही शहर की स्वच्छता को लेकर कभी भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने किसी तरह की कभी नोटिस आदि भी नही दी बावजूद इसके इस पूरे मामले में सिर्फ हमारी जिम्मेदारी तय की गई है, और कार्यवाही की गई।शहर की स्वच्छता निस्संदेह बेपटरी है जरूरी है कि ऐसे मामलों में जिम्मेदारों की जिम्मेदारी तय की जाए जिससे शहर को स्वच्छ रखने की सरकार की अभिनव पहल को साकार किया जा सके।