शिवपुर - सिवनी मालवा के शिवपुर में बिजली विभाग के अधिकारी एक अभियान के तहत बकायादारों के कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे थे l बारी - बारी  से शिवपुर के सभी बकायादारों से बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिल जमा करने को कहा और जिन्होंने ने आनाकानी की उनके कनेक्शन काट दिए l बकायादारों में एक भाजपा नेता का नाम भी था l जिनका नाम अनुराग यादव है l जब बिजली विभाग के अधिकारियों ने भाजपा नेता से बिजली का बिल जमा करने को कहा तो उन्होंने बिजली का बिल भरने से साफ़ इनकार कर दिया l इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनका कनेक्शन काटने की कार्यवाही शुरू की तो भाजपा नेता ने उन लोगों से अभद्रता की l बिजली विभाग के ऐ ई वसंत धुर्वे ने इस मामले की शिकायत शिवपुर पुलिस से की l उनकी शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है l