सोहागपुर - शहर के एक समाचार पत्र के पत्रकार अरविन्द पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है l हमले के समय अरविन्द अपने  घर के बाहर बैठे हुए थे l तभी ५-६ लोग वहां आये और अरविन्द सहित उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे l हमलावरों  ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की | आसपास के लोगों को भी बीच बचाव करते समय चोटें आई है l हमलावरों ने लोहे की राड एवं डंडे से हमला किया l घायल अवस्था में अरविन्द को हॉस्पिटल ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होशंगाबाद रेफर कर दिया गया l पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है l ३ आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं और बाकि २ फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है l एसपी अरविन्द सक्सेना ने मामले पर त्वरित एक्शन लेते हुए एसडीओपी को निर्देश दिया है कि अरविन्द एवं उनके घर के सदस्यों को सुरक्षा दी जाये और फरार अपराधियों को जल्दी पकड़ा जाये l