नसरुल्लागंज - स्थानीय थाने में पदस्थ आरक्षक करण सिंह जाट को दिनांक 28 11 17 को नीलकंठ रोड पर एक लेदर का पर्स मिला जिसमें 100 -100 के ₹500 तथा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, ATM कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले l पर्स एवं दस्तावेजों को देखने पर पता चला कि वह दस्तावेज राजकुमार पिता कचरु लाल मेहरा 22 वर्ष निवासी राला के थे l उसमे राजकुमार का मोबाइल नंबर 9826 444701 भी था l  मोबाइल पर संपर्क करने पर राजकुमार ने बताया कि कल नीलकंठ जाते समय उसका पर्स गिर गया था, पर्स में रखें दस्तावेज ID कार्ड, आधार कार्ड, ATM कार्ड, गुमने से वह काफी परेशान था l थाना प्रभारी नसरुल्लागंज निरंजन शर्मा ने राजकुमार को थाने बुलाकर उसका पर्स ,पैसे एवं सभी दस्तावेज सुपुर्द किए l राजकुमार की आंखों से आंसू छलक आए l राजकुमार ने कहा कि आज भी अच्छे और इमानदार लोग हैं, जो किसी का सामान मिलने के बाद वापस करें, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी l आरक्षक करण सिंह द्वारा अच्छा कार्य करने पर थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने उसकी इमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की l