भोपाल - मध्यप्रदेश के शिक्षामंत्री ने प्रदेश के बच्चों को देशभक्त बनाने के लिए एक नया फरमान जारी किया है, जिसके तहत प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को हाजिरी के समय अब यस सर ,यस मैडम बोलने की बजाय जय हिन्द बोलना होगा l शिक्षामंत्री के इस फरमान से विपक्ष बिफर पड़ा है और विरोध के स्वर तेज हो गए हैं l मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने भोपाल में शौर्य स्मारक में ६९ वें एनसीसी दिवस पर यह घोषणा की है l शिक्षा मंत्री के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल के बच्चे अब हाजिरी के समय जय हिंद बोलेंगे l प्रायवेट स्कूलों के लिए भी इस सम्बन्ध में जल्दी ही गाइड लाइन जारी की जाएगी l उन्होंने कहा की इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना जाग्रत होगी l
मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री का नया फरमान, स्कूल में यस सर, यस मैडम की जगह बोलना होगा जयहिंद