उमरिया | दहेज लोभी ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है। पीड़िता की माने तो ससुराल पक्ष के लोग उससे मोटर साईकल एवम एक लाख दहेज की मांग कर रहे है जबकि महिला के पिता की मौत हो चुकी है जिसके बाद अब वह ससुराल पक्ष को कुछ भी दे सकने में समर्थ नही है, उसने बताया कि दहेज लोभी ससुराल पक्ष ने नगद पैसों के साथ मोटर सायकल की मांग पूरी न होने के बाद शारीरिक एवम मानसिक प्रताड़ना दिया और बाद में इस माह 6 नवम्बर को देर रात ससुराल से भगा भी दिया।विदित हो कि उक्त पीड़िता का मायका पाली थाना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र वार्ड 10 सगमनिहा मोहल्ला में है, महिला का विवाह वर्ष 2013 में सोनी महतो निवासी राजनगर जिला अनूपपुर में हुवा था,पीड़िता की माने तो कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के सास, देवर,जेठ एवम ननद नगद रुपयों एवम वाहन को लेकर शारीरिक एवम मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।हद तो तब हो गयी जब ससुराल पक्ष ने 6  नवम्बर की देर रात करीब 1 बजे घर से ही बाहर कर दिया।पीड़िता ने इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।