उमरिया | थाना नोरोजाबाद अंतर्गत जादू टोने के शक पर ग्राम डोंगरगवां में वृद्ध धौसा पिता खोतैया बैगा के साथ गांव के ही कुछ दबंग लोग मारपीट कर अमानवीय कृत्य कर रहे है, जिसकी शिकायत पीड़ित व्रद्ध ने कलेक्टर से की है। विदित हो कि अभी हाल में ही मानपुर थाना के घघोर में वृद्ध महिला की हत्या एवम उसके बाद चंदिया थाना के पथरहटा में हुई वृद्ध की हत्या के मामले सामने आए है जिसके बाद से ही क्षेत्र में जादु टोने को लेकर फैली भ्रांतियां लोगो को देखने को मिली है जरूरी है कि ऐसे मामलों में प्रशासन को और अधिक गम्भीरता बरतने की आवस्यकता है जिससे जानू टोने के शक पर हाल में हुई हत्याओं की पुनरावर्त्ति न हो सके।शिकायत करने पहुंचे वृद्ध ने अपनी आपबीती बताते हुवे कहा कि आये दिन स्थानीय चिन्हित लोग मारपीट कर जादू टोने की बात कहकर अपमानित करते है जिससे हमारे एवम परिवार पर खतरा बना हुवा है वही ऐसी घटनाओं से कभी भी अनहोनी घटित हो सकती है।