उमरिया | मुख्यालय स्थित ग्राम बड़ेरी निवासी छात्रा महक बर्मन पिता रामभुवन बर्मन का दोपहर 3.30 बजे अनियंत्रित बस की ठोकर से घायल हो गयी है बताया जाता है कि छात्रा कोचिंग कर के वापस घर जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बस ने ठोकर मार दी।इस घटना में बांधवगढ़ स्कूल के आठवीं में अध्ययनरत छात्रा को सर सहित शरीर के कई हिस्सों में गम्भीर चोट लगी है,घटना के बाद घायल छात्रा को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार किया गया है।
छात्रा को बस ने मारी ठोकर