उमरिया | जनपद मानपुर अंतर्गत ग्राम असोड़ निवासी कमली बाई कोल एवम विद्या बाई ने प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी एवम शौचालय निर्माण की राशि न मिलने की शिकायत कलेक्टर से की है।पीड़ित आदिवासी महिला ने बताया कि मजदूरी के भुगतान तो लेकर कई बार जिम्मेदार पंचायत से कहा गया परन्तु भुगतान को लेकर कोई कार्यवाही नही की गई है वही कमली बाई ने बताया कि शौचालय का कार्य पूर्ण होने के बाद भी अब तक दूसरी किश्त के रूप में 6 हजार की राशि नही मिल सकी है।कलेक्टर ने इस मामले में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देशित कर निराकरण की बात कही है।विदित हो कि ग्राम असोड़ में कुल 46 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुवे है,इन 46 प्रधानमंत्री आवास में अधिकांश पूर्णतः की स्थिति में है परन्तु अधिकांश मामलों में मजदूरों को मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाली मजदूरी नही मिल सकी है।
साहब मजदूरों की मजदूरी नहीं मिली