उमरिया | उमरिया कालरी सोसायटी द्वारा नौरोजाबाद जोहिला भवन में डस्टबीन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोहिला क्षेत्र के महाप्रबंधक ओ.पी.कटारे ने उमरिया कालरी सोसायटी द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन वितरण कर अपने सदस्यो को प्रेरित करना सराहनीय कार्य बताया। श्री कटारे ने उपस्थित सभी सदस्यो को स्वच्छता व मितत्ययता के प्रति प्रेरित किया व कालरी सोसायटी उमरिया के उज्जवल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने उपस्थित सदस्यो का अभिवादन किया व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर समाज के लोगो को भी प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में संचालक मंडल के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, संतोष सिंह, रसीद मो., सत्यानायाण, अशोक कुमार सिंह, विकास सर, भुननेश्वर मिश्रा, अखिल श्रीवास्तव, सनद गौतम, सुभाष विश्वकर्मा, गोबिन्द साहू, कल्लू, धू्रव और भारी मात्रा में लोग उपस्थित थे।
उमरिया कालरी सोसायटी द्वारा स्वच्छता अभियान में किया डस्टबिन का वितरण