माचलपुर: - नगर में महात्मा ज्योति राव फूले की 127 की पुण्यतिथि माचलपुर के मालाकार ( सैनी ) समाज द्वारा मालाकार समाज के मंदिर पर मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा ज्योति राव फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं ज्योति राव फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे समाज जनो को ज्योति राव फुले के बारे में जानकारी प्रदान की गई उसके बाद समाज जनो द्वारा मंदिर में प्रसाद वितरण कर अथितियों का सम्मान किया गया जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं ग्वालियर,चंबल संभाग प्रभारी सतीश सैनी,जिला राजगढ़ प्रभारी अजय पुष्पद,तहसील प्रभारी गोलू माली एवं भोपाल संभाग मीडिया प्रभारी पवन जी मालाकार एवं समाज के अध्यक्ष हुकुम पहलवान,प्रदीप,दीपक, संदीप एवं नवयुवक मंडल एवं फुले ब्रिगेड टीम के कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे