इटारसी - सभी को एक सामान शिक्षा का अधिकार मिले इसके लिए सरकार ने आरटीई कानून लागू किया है l परन्तु स्कूल संचालकों की मनमानी के चलते ऐसे कई मामले सामने आये हैं जहाँ इस कानून का उल्लंघन किया जा रहा है और बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है l इसी तारतम्य में एक मामला एच एल अग्रवाल स्कूल इटारसी में हुआ है l जहाँ आर टी ई एक्ट के उल्लंघन का मामला सामने आया है l सूरजगंज निवासी दशरथ चौधरी ने अग्रवाल स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत की है कि उनके दोनों बच्चों का अग्रवाल स्कूल में आर टी ई के तहत चयन हुआ था l लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अब उनसे दोनों बच्चों की फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और बच्चों को परीक्षा से वंचित किया जा रहा है l इस शिकायत के आधार पर प्रशासन द्वारा की गई जाँच में स्कूल प्रबंधन पर लगे आरोप सही पाए गए हैं l इस मामले को लेकर लोक शिक्षण विभाग के संयुक्त संचालक एवं कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारीयों को आदेश जारी कर स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं l