हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में ईवीएम हैकिंग के द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का झांसा देने वाले आरोपी सचिन राठोड़ को सोमवार को शिमला न्यायालय में पेश किया गया l वहां से उसको न्यायिक हिरासत में कैथू जेल भेज दिया गया है l सचिन राठोड़ को शिमला पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया था l आरोपी पर यह आरोप है कि उसने लगभग ९२ प्रत्याशियों को फोन के जरिये मेसेज भेजकर ईवीएम हैकिंग द्वारा चुनाव जिताने का झांसा दिया था l इस बात को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी और छोटा शिमला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी l पुलिस ने आरोपी पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया है l पुणे निवासी २४ वर्षीय सचिन राठोड़ से एक मोबाइल सिम जब्त किया गया है l