पाकिस्तान सरकार की क्रूरता के विरोध में २७ तारीक को बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया l प्रदर्शन में पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद करने के भी नारे लगाये गए l आजादी की मांग कर रहे लोगों ने पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करते हुए निर्दोष लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरुध नारेबाजी की l खबरों के अनुसार इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सिविल सोसायटी के सदस्यों एवं छात्रों ने हिस्सा लिया l गौतलब है कि पिछले कुछ महीनो में युवाओं और राजनेतिक कार्यकर्ताओं को अगवा कर उनको पाक सेना द्वारा प्रताड़ित किये जाने के मामले सामने आये हैं l यह मुद्दा भी विरोध प्रदर्शन का मुख्य हिस्सा है l प्रदर्शन कर रहे लोगों के अनुसार अत्याचारी और दमनकारी सरकार और सेना के खिलाफ यह प्रदर्शन जारी रहेगा l