होशंगाबाद - आगामी ३ दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर होशंगाबाद जिले में निशक्त बच्चों की खेल प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी l इस सम्बन्ध में सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गए है l आगामी ३ दिसंबर को एसएनजी मैदान पर सुबह १० बजे से खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे l उपसंचालक, सामाजिक न्याय, प्रमिला वाईकर के अनुसार सुबह १० बजे से ५० मीटर, १०० मीटर ,२०० मीटर दौड़ में ६ से १० वर्ष ,११ से १४ वर्ष ,और १५ से १८ वर्ष समूह के मूकबधिर , द्रष्टि बाधित, अस्थि बाधित बच्चे भाग लेंगे l खेलों में गोला फेंक, ट्राई साईकिल रेस, वैशाखी रेस, चम्मच दौड़ , कुर्सी दौड़, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी l बच्चों एवं उनके पालकों के लिए बैठने एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी l
होशंगाबाद - विश्व विकलांग दिवस पर आयोजित की जायेंगी निशक्त बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं