जीरापुर ; दिनांक 18/11/2017 को थाना में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सिमला प्रसाद द्वारा जन शिकायत निवारण शिविर का कार्यकर्म रखा गया था जिसमे शहर एवं क्षेत्र के गणमान्य नगरीकरण, आवेदक, अनावेदकगण उपस्थित हुये थे क्षेत्र के जागरूक नागरिकगणों द्वारा   पुलिस अधिक्षक को अवगत कराया गया था की माचलपुर क्षेत्र राजस्थान सीमा से लगा हुवा है और स्मैक की तस्करी माचलपुर क्षेत्र में कुछ जगह होती है जिससे नव युवको में स्मैक की लत लगने से भविष्य से साथ खिलवाड़ हो रहा है एवं जवान तथा बुजुर्ग लोग भी स्मैक का सेवन कर दिनभर बेकार पड़े रहते है जिससे पारिवारिक कलह होने से कई घर टूट रहे है पुलिस अधिक्षक द्वारा नागरिक गणों की बात को गंभीरता से लिया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राजगढ़ आर. एस. प्रजापति, एस.डी.ओ.पी. खिलचीपुर निशा रेड्डी के निर्देशन में स्मैक की तस्करी करने वाले लोगो को रंगे हाथ पकड़ने को लिए विरेन्द सिंह धाकड़ थाना प्रभारी माचलपुर, एवं संजीत सिंह मवाई थाना प्रभारी जीरापुर के नेतृत्व में सयुक्त रूप से टीम गठीत कर कारवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था     पुलिस अधिक्षक के निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी माचलपुर एवं थाना प्रभारी जीरापुर द्वारा अपने स्टाफ की मदद लेकर क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछाया गया , और दिनांक 26/11/2017 को दोनों थाना प्रभारीयो द्वारा मुखबिर की विश्वसनीय सुचना पर सयुक्त रूप से अपने स्टाफ की मदद से ग्राम शंकरपुरा के पास खिलचीपुर रोड पर एक सफेद रंग की बिना नम्बर की जेस्ट गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो 1. देवेन्द्र बैरागी पिता हेमराज बैरागी उम 20 साल नी. मोडी, सुसनेर , जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश 2.दीपक पंचाल पिता रामचन्द्र पंचाल उम 19 साल नी. बुधवारिया बाजार जीरापुर थाना जीरापुर 3. संगीताबाई पत्नी घनश्याम बैरागी उम 25 साल नी. आवास कॉलोनी जीरापुर थाना जीरापुर होना पाए गए जिनके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक कीमती 5,00,000 रुपए की जप्ती की गई तथा घटना में प्रयुक्त जेस्ट गाड़ी कीमती 6,00.000 रुपए को भी जप्त किया गया उक्त तीनो आरोपीगणों को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 341/17 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है | अरोपिगणों को शीघ्र ही न्यायलय से पुलिस रिमांड पर स्मैक कहा से लेकर आते है एवं किन किन लोगो को बेंचते है इस संबंध में भी विवेचना की जावेगी नाम आरोपी 1. देवेन्द्र बैरागी पिता हेमराज बैरागी उम 20 साल नी. मोडी, सुसनेर , जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश  2.दीपक पंचाल पिता रामचन्द्र पंचाल उम 19 साल नी. बुधवारिया बाजार जीरापुर थाना जीरापुर  3. संगीताबाई पत्नी घनश्याम बैरागी उम 25 साल नी. आवास कॉलोनी जीरापुर थाना जीरापुर मसरुका – 50 ग्राम स्मैक कीमती 5,00,000 रुपए एक सफ़ेद रंग की बिना नम्बर की जेस्ट कार चेचिस नम्बर MAT624031GPK38009 इंजन नंबर100A20000653768 कीमती 6,00,000 रुपए एक सफेद रंग का इंटेक्स मोबाईल, एक सुनहरी रंग का आयटेल कम्पनी का मोबाईल, एक काले भूरे रंग का आयटेल कम्पनी का मोबाईल 430 रुपए नगदी, 470 रुपए नगदी कुल मसरुका – 11,00,900 रुपए इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका एसएचओ विरेन्द सिंह धाकड़ थाना माचलपुर , एसएचओ संजीत सिंह मवाई थाना जीरापुर , सउनि एम एल गुप्ता , व प्रआर. 558 रमेश चन्द्र, व थाना माचलपुर के सउनि एफ कुजूर ,प्रआर. सुनील कुशवाह , प्रआर. 565 अशोक यादव , आर. 336 चेतन सिंह , आर. 342 फतेह सिंह , आर. 32 रामसेवक , से. 308 रामकृष्ण ,से. 298 माधवसिंह , आर.634 शलेन्द्र,  महिला प्र.आर. 91 सुनीता , म.आर.209 रूपमती थाना जीरापुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही