माचलपुर : - नगर में सूअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिस को देखते हुए नगर के युवाओं ने आज मुख्य नगर पंचायत अधिकारी DP दुबे से मिलकर के सुवरो के आतंक को समाप्त करने हेतु चर्चा की गई एवं नगर को सुवर मुक्त करवाने हेतु नगर के युवाओं द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सख्त हिदायत दी गई कि अगर नगर सूअरों से मुक्त नहीं हुआ तो नगर बंद, चक्का जाम, एवं धरना प्रदर्शन ,आदि कार्यक्रम नगर में युवाओं के द्वारा किए जाएंगे , युवाओं में आक्रोश नगर के हर वार्ड में स्वतंत्र रूप से घूमते हुए स्वरों के कारण हुआ है नगर में प्रमुख चौराहों पर मंदिरों ,मस्जिदों के आसपास सुवरों का हुजूम दिन और रात लगा हुआ रहता है जिसके कारण छोटे बच्चों एवं महिलाओं का निकलना दुश्वार हो गया है हद तो तब हो जाती है जब लोगों के हाथों से सुवर सामान चुरा लेते हैं सुवरों के आतंक को देखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी DP दुबे ने युवाओं को आश्वासन दिया है कि कुछ दिनों में एक मीटिंग का आयोजन करके एक विज्ञप्ति जारी की जाएगी जिससे स्वरों को शूट करवाया जाएगा उसके पहले वह सफाई कर्मी जिनके सूअर है उनको बुला करके आज ही सख्त हिदायत दी जाएगी कि अपने सूअरों को एकत्रित करके अपने घर में रखें अन्यथा नगर से बाहर कहीं ले जाएं ऐसा नहीं किया गया तो नगर के आक्रोश को देखते हुए स्वर मालिकों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जावेगी युवाओं का कहना है कि सूअरों से स्वाइन फ्लू जैसी भयानक बीमारियां फैलती है जिससे कई लोगों की मृत्यु भी हो गई है ऐसा ही वाकया नगर माचलपुर में भी 2 वर्ष पहले एक नौजवान युवक की मृत्यु स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने पर हो गई थी जिससे नगर में भयानक डर का माहौल लोगों के अंदर हो गया था लेकिन 2 वर्षों से आज तक नगर सूअरों से मुक्त नहीं हो पाया है इस कारण लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नगर के युवा नगर को सुवरों से मुक्त करने हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं लेकिन नगर परिषद इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है 2 वर्षों से आज तक नगर को सूअर से मुक्त नहीं करा पाई है इसलिए नगर के युवाओं ने जन आंदोलन करने का फैसला लिया है युवाओं के द्वारा सीएमओ को सख्त हिदायत देते हुए कुछ दिन का और समय दिया है और कहा गया है कि नगर में जितने भी सूअर हैं जिसके भी हैं नगर से बाहर ले जाएं अन्यथा नगर बंद चक्काजाम धरना प्रदर्शन नगर परिषद के सामने किया जावेगा युवाओं के चर्चा के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी DP दुबे ने सफाई कर्मियों को बुलवाकर जिन जिन के स्वर थे उन को सख्त हिदायत दी कि अगर नगर में सूअर पाए गए तो उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जावेगी सख्त कार्यवाही को किधर से आज ही स्वर मालिकों ने अपने-अपने सूअर पकड़कर 40 से 50 सूअरों को पिकअप में भरकर नगर से कहीं दूर भेज दिया है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कुछ माह पहले भी नगर के युवाओं ने नगर को स्वर्ग से मुक्त करने हेतु बीड़ा उठाया था उस समय भी सुवर मालिकों द्वारा कुछ सुअरों को वर्कर के कहीं बाहर भेज दिया था लेकिन गौर करने की बात यह है कि एक या दो महान के पश्चात ही इतने सूअर वापस नगर में कैसे आ जाते हैं लोगों द्वारा कहा जाता है कि अगर एक गाड़ी सूअर सूअर मालिकों द्वारा बाहर भेजे जाते हैं तो दो गाड़ी सूअर नगर में वापस से बुला लिए जाते हैं चिंता का विषय युवाओं में यह है कि ऐसी परिस्थिति से तो नगर कभी भी सूअरों से मुक्त नहीं होगा इसलिए नगर के युवाओं ने यह फैसला लिया है कि अगर नगर को नगर परिषद द्वारा सूअरों से मुक्त नहीं करवाया गया तो नगर के युवा जन आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे एवं जिसके परिणाम चक्का जाम धरना प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन आदि होंगे