उमरिया | कल देर रात मुख्यालय से 7 किमी दूर ग्राम बड़ेरी के तखतपुर में वन अमले ने वन्य प्राणी का मांस पकाते दो स्थानीय युवक शिव प्रसाद बैगा,राजेन्द्र कोल को गिरफ्तार किया है बताया जाता है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर वन अमले ने जब मौके पर दबिश दी है उस दौरान इन दो अरोपियो के अलावा तीन अन्य आरोपी चुनमयी पिता मुल्ला यादव निवासी मुड़गुड़ी ,लालमन पिता रामगरीब यादव निवासी मुड़गुड़ी एवम गोगला पिता मनोहर कोल निवासी तखतपुर भी मौके पर थे परन्तु दबिश के दौरान बाकी तीन अन्य स्थानीय शिकारी मौके से फरार हो गए है।इस घटना में बताया जाता है कि फरार अन्य तीन आरोपी वन्य प्राणी चित्तल का शिकार किये थे जिसके बाद चित्तल के मांस को इन दोनों गिरफ्तार आरोपियों को फरार आरोपियों ने दिए थे।मामले में जब तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती तब तक पूरे घटनाक्रम की जानकारी नही मिल सकेगी।फिलहाल वन अमले ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष सोमवार को पेश किया गया है दबिश के दौरान उमरिया वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय साल्वे सहित अभिषेक पांडेय,आनन्द सिंह,जिया लाल,शिशु पाल, कालीचरण वन टीम मौजूद रही।
वन्य प्राणी का मांस पकाते दो युवक हुए गिरफ्तार