हिन्दू धर्म गुरु एवं पुरी के शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती ने राम मंदिर बनाने को लेकर मोदी सरकार की मंशाओं पर कई सवाल खड़े किये हैं l शंकराचार्य केअनुसार नरेन्द्र मोदी राम मंदिर के नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं l राम मंदिर के मुद्दे पर मोदी चुप क्यों हैं जबकि विश्व हिन्दू परिषद् के अशोक सिंघल ने कहा था कि पूर्ण बहुमत आने पर अयोध्या में राम मंदिर बनेगा l अब पूर्ण बहुमत आये हुए ३ साल गुजर चुके हैं पर राम मंदिर पर कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है l शंकराचार्य ने यह साफ़ किया कि राममंदिर और मस्जिद दोनों बनाने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया जायेगा l उन्होंने राजनेताओं को चेताया कि राम मंदिर को लेकर बयानबाजी न करें l श्री श्री रविशंकर की मध्यस्थता पर पूछे गए सवाल पर शंकराचार्य ने कहा की यह पहल दिशाहीन हैं l भोपाल में भाजपा नेता प्रभात झा के यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में शंकराचार्य ने राम मंदिर पर बड़ी साफगोही से अपने विचार व्यक्त किये l