उमरिया | भोपाल में आयोजित स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चेम्पियन शिप में जिले के दो पी टी आई शिक्षकों ने प्रातियोगिता में शामिल हो कर गोल्ड मेडल हासिल कर जिले को गौरान्वित किया है।उनमें मुख्य रूप से पीटीआई सचिन तिवारी एकलव्य विद्यालय पाली एवम इनयतुल्ला खान शा0 हायर सेकेंडरी स्कूल अमिलिहा शामिल है। जिसमे परिणामस्वरूप सचिन कुमार तिवारी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पाली गोल्ड मेडल 5000 मीटर, श्री इनयतुल्ला खान शा0हाई0स्कूल अमिलिहा पाली, 800 मीटर *2nd, गोला फेंक* 2nd ने प्रतियोगिता में अपना स्थान अर्जित कर 20 फरवरी से 26 फरवरी 2018 केरल त्रिवेंद्रम में आयोजित होने राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रातियोगिता 2018 में अपना स्थान सुनिश्चित किया।