उमरिया | मुख्यालय में जोन के आईजी आईपी कुलश्रेस्त्र ने महिलाओं की जोन स्तर पर हो रही जनजागरूकता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुवे कहा कि ऑपरेशन मजनू,निर्भया सेल,शिकायत पेटी,पोर्टल आदि की मदद से महिलाओं को सशक्त एवम उनकी सुरक्षा के लिए विद्यालयों,छात्रावास सहित स्थलों में विशेष कार्यक्रम कर उन्हें जागरूक किया गया है,इन कार्यक्रमो में पुलिस अधीक्षक सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,थाना प्रभारी सहित विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है।इस दौरान उन्होने आपराधिक मामले को मीडिया से साझा करने कंट्रोल रूम में पीआरओ के स्थापना की बात कही,साथ ही बेस्ट कम्युनिकेशन पर बल दिया।उन्होंने कहा कि स्कूली छात्राओं को मजबूत बनाने उन्हें सुरक्षा देने विद्यालय की बसों में महिला कंडक्टर रखे जायगे साथ ही बस चालक का पुलिस वेरिफिकेशन करने पर भी बल दिया उन्होंने कहा कि विद्यालयों की बस में जो भी चालक आपराधिक गतिविधयों में पाया जायगा उन पर आवश्यक कार्यवाही कर लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्यवाही की जायेगी,उन्होंने बताया कि जोन में अबतक 350 से अधिक विद्यालयों में छात्राओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।करीब 3 वर्ष पूर्व मुख्यालय स्थित पीली कोठी के समीप संदिग्ध अवस्था मे अज्ञात मृत महिला मिली थी जिसकी अब तक पतासाजी नही हो सकी है, आईजी श्री कुलश्रेष्ट ने मृतक महिला की पतासाजी को लेकर नगद इनाम देने की बात कही है साथ ही मानपुर थाना अंतर्गत अभी हाल में चोरी के मामले में संदेही की जहरीले सेवन से मौत हो गयी है इस मामले में परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाए थे इस मामले में आईजी श्री कुलश्रेस्त्र ने पुलिस अधीक्षक से जांच कराने की बात कही है।इस मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ असीत यादव एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा मौजूद रहे।
आईजी ने दिया महिला जनजागरूकता कार्यक्रम एवं सुरक्षा के अन्य गुर पर प्रकाश