पिछले 26 दिनों से वन्य प्राणी के दो शिकारी वन विभाग की बड़ी लापरवाही की वजह से फरार है दुखद पहलू यह है कि वन विभाग के आला अधिकारियों ने अब तक इस अतिसंवेदनशील मामले में जिम्मेदारों से कोई भी संज्ञान नही लिया है।दरअसल पाली वन क्षेत्र अंतर्गत बरमटोला बीट में नवम्बर माह के शुरुवाती हफ्ते बुधवार को वन्य प्राणी खरगोश के दो स्थानीय आरोपी बुध पिता टेक नाथ सिंह एवम शिव प्रसाद पिता करिया सिंह को वन विभाग ने खरगोश का शिकार कर उसके मांस को पकाते पास के जंगल मे रंगे हाथ पकड़ा था,विभाग ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दूसरे दिन गांव के सरपंच की जमानत पर मुचलके में छोड़ दिया,अब ये दोनों आरोपी पिछले 3 हफ्ते से अधिक समय से फरार बताये जा रहे है,विभाग इन शिकारियों की पतासाजी के भरसक प्रयास कर रही है परन्तु अब तक ये दोनों आरोपी विभाग की आंख में धूल झोंकने में कामयाब हो रहे है।विधि विशेषज्ञों की माने तो वन्य प्राणी के शिकारी को किसी भी कीमत पर मुचलके आदि से जमानत नही दी जा सकती परन्तु जाने क्यों विभाग ने इन दोनों आरोपियों को मुचलके पर जमानत से उपकृत किया इस मामले में यह भी बात सामने आ रही है कि वन्य प्राणी के ये आरोपी विभाग के किसी कर्मचारी के रिश्तेदार रहे है जिन कारणों से इन दोनों आरोपियों को नियम विरुद्ध तरीके से विभाग ने जमानत दी है

इस मामले में विभाग के एसडीओ राहुल मिश्र ने बताया कि आरोपियों के पतासाजी के प्रयास किये जा रहे है जल्द ही वन्य प्राणी मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।