इटारसी और बैतूल के बीच रेलवे ट्रैक पर पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई है | खबरों के मुताबिक सरस्वती और कृष्णा बाई सुबह अपने काम पर जा रही थी, पटरी पार करते समय महिलाओं का ध्यान इटारसी की तरफ से आ रही पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन पर नहीं गया और धोखे से यह दुर्घटना घट गई | सुखतवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों महिलाओं का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद महिलाओं के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए |
काम पर जाते समय ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत