मेरठ - उत्तरप्रदेश में हो रहे निकाय चुनावों में एक बार फिर ईवीएम मशीनों का जिन्न बाहर निकल कर आ गया है l खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों से ईवीएम मशीन खराब होने या किसी एक पार्टी विशेष को ही वोट जाने की शिकायत सामने आ रही है जिसमे मेरठ और कानपुर प्रमुख हैं l मेरठ में निकाय चुनाव मतदान के दौरान वार्ड नंबर ८९ राशिद  मोहल्ला में जे के पब्लिक स्कूल पोलिंग बूथ पर यह शिकायत मिली है की मशीन में कोई भी बटन दबाने से वोट भाजपा को ही जा रहा है l इस मामले पर काफी हंगामा हुआ वहां के अन्य दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने धांधली की शिकायत दर्ज करवाई l जिसके चलते मेरठ में कई मशीनों को बदला गया और कुछ मशीनों को ठीक करवाया गया है l कानपुर में भी ७७ मशीनों को बदलने की खबर आ रही है l इन बातों से तो यही सिद्ध होता है कि ईवीएम कशिनों पर जो सवाल उठ रहे हैं वो गलत नहीं हैं और चुनाव आयोग को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके l