बंजारी घाट से एक ह्रदयविदारक घटना की खबर आ रही है कि वहां एक बस पलट गई है जिसमे ९० लोग घायल हो गए हैं l घायलों को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहाँ उन लोगों का इलाज जारी है l जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनको बिलासपुर रेफर किया गया है l घटना सुबह ४ बजे की है यह बस इलाहाबाद से बिलासपुर जा रही थी l घटना में मृतकों की संख्या का पता नहीं चल पाया है l अभी भी कुछ लोग बस में फंसे हुए हैं जिनको बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला जा रहा है l एसडीएम घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और प्रसाशन द्वारा घटनास्थल पर जायजा लिया जा रहा है l हादसे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है l
बंजारी घाट में बस पलटी, ९० से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर