शहडोल - खबर आ रही है कि कल्याणपुर ग्राम के पास जंगल में एक बाघ का शव मिला है l बाघ को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी l खबर मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया l वन विभाग के कर्मचारी के अनुसार बाघ की मौत करीब २ दिन पहले हुई प्रतीत होती है l बाघ की मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है l