मैहर - आज मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत से delha मे जनता की समस्याओं को ले करके चौपाल लगाई और मेहर SDM सुरेश अग्रवाल तहसीलदार एवं  पटवारी एवं  जनपद सीईओ के सामने जनता की कई समस्याओं और मांगों को लेकर आमने सामने हुए जिस पर आज  ग्राम पंचायत में सभी अधिकारियों को बुलाकर  ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई  गई और समस्या का निवारण तत्काल प्रभाव से किया गया l कुछ बड़ी समस्याएं हैं बिजली, सड़क पानी एवं स्वास्थ्य केंद्र स्कूलों का डेवलपमेंट एवं नए समुदाय भवन की जिन को लेकर के आगामी कुछ समय में जल्द ही इन सब कार्यों को पूरा करने का मैहर विधायक ने आश्वासन दिया एवं माननीय शिवराज सिंह की घोषणाओं को भी अंजाम देने की तैयारी के बारे में बताया l इस अवसर पर पंचायत के सरपंच, सचिव एवं समाजसेवी उपस्थित रहे l