नई दिल्ली - आर बी आई के अधिकारीयों की जानकारी के अनुसार बैंक ५०० और २००० के लिखे हुए नोटों को लेने से इनकार नहीं कर सकते हैं l ऐसे नोटों को आप बदलवा नहीं सकते हैं लेकिन ये नोट जमाकर्ता के व्यक्तिगत खाते में जमा किये जा सकते हैं l अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आर बी आई लोगों को इस बारे में जागरूक कर रहा है l इसमें नोटों के फीचर्स की जानकारी के साथ सतर्कता एवं जागरूकता के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं l अधिकारीयों के अनुसार २०० , ५०० एवं २००० के नोटों में १७ फीचर्स हैं और ५० के नोट में १४ फीचर्स हैं जिनके बारे में लोगों को बताया जा रहा है l डिजिटल लेन देन के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है l
लिखे हुए नोट लेने से बैंक इनकार नहीं कर सकते - आर बी आई