इंदौर - इंदौर पुलिस ने करीब २ लाख से ज्यादा की कीमत के ११ किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है l पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेजाजी नगर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे का परिवहन किया जा रहा है l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा है l गांजा एक बोरे में भरकर ले जाया जा रहा था l पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीतेन्द्र पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी हीरा नगर बताया l जीतेन्द्र के पास से पुलिस ने सेना का परिचय पत्र और एक वाहन भी जब्त किया है l जीतेन्द्र पहले भारतीय सेना में सैनिक था l सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद लम्बे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था l एक अन्य आरोपी मोहन पिता गुलाब को भी गिरफ्तार किया गया है l
इंदौर - ११ किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार