खंडवा - नर्मदा नदी का जलस्तर पिछले कुछ वर्षों से लगातार कम होता जा रहा है जो जनमानस के लिए चिंता का विषय है l अवैध उत्खनन और पर्यावरण के प्रति लापरवाहीपूर्ण रवैया इसके लिए ख़ासा जिम्मेदार है l ऐसा ही कुछ नजारा ओमकारेश्वर में शनिचरी अमावश्या के दुसरे दिन देखने को मिला जब नर्मदा में जलस्तर बहुत कम पाया गया और श्रधालुओं को स्नान करने में परेशानी का सामना करना पड़ा ,तो कैनाल द्वारा नर्मदा में पानी छोड़कर जलस्तर को बढ़ाने की कोशिश की गई और मशीनों से मिट्टी के टापूओं को वहां से हटाया गया l तब कहीं जाकर लोगों को स्नान करने के लिए पर्याप्त जल मिल सका l बतादें कि ओम्कारेश्कार बांध से बिजली उत्पादन होने के कारण नर्मदा का जलस्तर लगातार गिर रहा है l इस बात को लेकर वहां के लोगों में आक्रोश है और आन्दोलन भी किये जा रहे हैं l पर विकास के नाम पर प्रकृति का सीना हम कब तक छलनी करते रहेंगे इस बात की जबाबदेही कोई नहीं ले रहा है l अगर सरकारें ऐसे ही विकास के सपने दिखाने की होड़ में लगी रही और जीवनदायनी नर्मदा के साथ लापरवाही का यह आलम जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब लोग पीने के पानी को तरस जायेंगे l