उत्तर प्रदेश में बांदा के निकट वास्का डी गामा-पटना एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में अब तक 2 की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक यूपी में बांदा के निकट यह घटना शुक्रवार सुबह हुई है। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। मानिकपुर के पास वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस सुबह करीब 4.20 बजे पटरी से उतर गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक सरकारी तौर पर मौत की पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन अभी तक 3 लोगों के मरने की खबर आ रही है। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यूपी एडीजे के अनुसार, रेलवे ट्रैक के फ्रैक्चर के कारण यह घटना हुई है। रेलवे की टीम के साथ कानपुर एटीएस की टीम हादसे की जांच करेगी और वजह का पता लगाएगी. आपको बता दें कि रेलवे की ओर से अभी हादसे और किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. घटना स्थल पर अभी तक कोई भी मेडिकल ट्रेन नहीं पहुेची है
यू पी में एक ओर रेल हादसा वास्को डी गामा पटना एक्स प्रेस पटरी से उतरी 2 की मौत 8 घायल