भोपाल - व्यापम पीएमटी घोटाले में न्यायाधीश डी पी मिश्रा की अदालत में पेश होने वाले चालान में कई रसूखदारों के नाम का खुलासा होने की उम्मीद है l वर्ष २०१२ के इस पीएमटी घोटाले में मेडिकल कालेज के बहुत से लोगों को आरोपी बनाया गया था l इन लोगों पर मुंह मांगे दाम पर सीटें बेचने का आरोप है l कुछ समय पहले ही सीबीआई ने कई रसूखदारों के खिलाफ छापामार कार्यवाही करके सबूत जुटा लिए थे एवं कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया था l ख़बरों के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस की एसटीएफ पर भी सवाल उठ रहे है l