इंदौर - एस्कार्ट सर्विसेस के तहत ३ अश्लील वेबसाइट चलाने वाले संचालक हर्षल झा को गिरफ्तार किया गया है l सुबीना डॉट काम, सुबीना खान डॉट काम और रक्ति सलूजा डॉट कॉम के नाम से ये अश्लील वेबसाइट चल रही थी l आरोपी देहरादून की यूनिवर्सिटी से बी टेक ग्रेजुएट है l यह वेबसाइट १० देशों की कॉलगर्ल उपलब्ध कराने का दावा करती है l आरोपी अमेरिका, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की व्यस्क वेबसाइट के लिए भी काम कर चुका है l
इनका कहना है कि - पुलिस अधीक्षक सायबर सेल इंदौर जीतेन्द्र सिंह का कहना है कि ऑनलाइन अश्लीलता फ़ैलाने वाली वेबसाइटों पर बहुत समय से नज़र रखी जा रही थी l इसी कड़ी में जब एस्कार्ट सर्विसेस की वेबसाइट पर नज़र रखी गई और जाँच अधिकारी द्वारा दबिश दी गई तब यह सारा खुलासा हुआ की इन वेबसाइट के जरिये अश्लीलता फ़ैलाने और कॉलगर्ल उपलब्ध कराने का गैरकानूनी काम किया जा रहा था l दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है जिसमे कुछ और खुलासे होने की सम्भावना है l