भोपाल - इंदौर सी आई डी में पदस्थ डीएसपी पवन मिश्रा की मुश्किलें बढती दिख रही हैं l भोपाल की एक महिला के साथ शारीरिक शोषण के मामले में भोपाल शाहपुरा में मिश्रा पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा l पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला दर्ज करने और एफ आई आर करने की पूरी तैयारी कर ली गई है l मामला यह है कि एक महिला ने २००५ में मिश्रा द्वारा शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था जो जांच में सही पाया गया है l महिला के अनुसार बात उस समय की है जब मिश्रा हबीबगंज टी आई थे और उन्होंने मेरी मांग में सिन्दूर भरकर पत्नी होने का हक़ दिया था पर बाद में उन्होंने मुझसे दूरी बढ़ा ली थी l मिश्रा के इंदौर में पदस्थ होने के बाद भी उनका महिला से मिलना जुलना जारी था l महिला की शिकायत के अनुसार जब महिला ने अपना हक़ माँगा तो डीएसपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी l
भोपाल - इंदौर सीआईडी में पदस्थ डीएसपी पवन मिश्रा पर भोपाल में दर्ज होगा मुकदमा