भोपाल - इटारसी से भोपाल के बीच ट्रेन में सफ़र करने वाले हजारों लोगों से रोजाना किन्नरों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है l आएदिन सुनने में आता है की किन्नरों द्वारा अवैध वसूली के दौरान यात्रियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है और जो लोग पैसा नहीं देते उनसे मारपीट भी की जाती है l इन सबके बावजूद जीआरपी और आरपीएफ के जिम्मेदार कर्मचारी और अफसर अपने कानों में रुई और आँखों पर अंधत्व का चस्मा लगाकर रक्षक की जगह भक्षक बने हुए हैं l बतादें कि इटारसी से भोपाल के बीच रोजाना लाखों की अवैध वसूली किन्नरों द्वारा की जाती है और इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है l यह वसूली जीआरपी और आरपीएफ से मिलीभगत के चलते फल-फूल रही है l उपरोक्त तस्वीर जो कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच नंबर ८ की है, जो सब कुछ बयान कर रही है कि किस तरह रेल यात्रियों को इन अवैध वसूली करने वाले किन्नरों के हवाले कर दिया गया है और जिम्मेदार कर्मचारी और अफसर अपनी जिम्मेदारी से जानबूझकर अनभिज्ञ बने हुए हैं l
भोपाल - जीआरपी और आरपीएफ से मिलीभगत के चलते फल फूल रहा है किन्नरों द्वारा रेल यात्रियों से अवैध वसूली का कारोबार