केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि अब सभी तरह की प्रॉपर्टी को भी आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य हो सकता है l उन्होंने बताया की नोट बंदी, जीएसटी, और रेरा के बाद यह अगला कदम हो सकता है l उन्होंने एक अंग्रेजी अख़बार को बताया की यह कदम बेनामी संपत्ति पर करारा प्रहार होगा l उन्होंने कहा की में कोई घोषणा नहीं कर रहा हूँ पर जिस तरह से काले धन और बेनामी संपत्ति पर आगे की कार्ययोजना से संकेत मिल रहे हैं उस से लगता है की यह कदम जल्दी ही देखने को मिल सकता है l
अब प्रॉपर्टी को भी आधार से लिंक करना अनिवार्य हो सकता है - केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी