नई दिल्ली - फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कहा कि पद्मावती जैसे ज्वलंत मुद्दे पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख़ खान और प्रधानमंत्री की चुप्पी संदेह उत्पन्न कर रही है आखिर इन लोगों की तरफ से अभी तक इस मुद्दे पर कोई ब्यान क्यों नहीं आया l उन्होंने ट्वीट किया कि लोग पूछ रहे है कि पद्मावती जैसे ज्वलंत मुद्दे पर महान कलाकार अमिताभ बच्चन, बहुमुखी अभिनेता आमिरखान और शाहरुख़ खान एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं l