इंदौर - लोकायुक्त की टीम ने इंदौर नगर निगम के मुख्य सेनेटरी अधिकारी मुकेश करोसिया को २० हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है l मुकेश करोसिया पर आरोप है कि वह ११ नए कर्मचारियों से उनके ४ माह का वेतन निकलवाने के बदले में ५५ हजार रुपयों की रिश्वत मांग रहा था l 

एस पी दिलीप सोनी के अनुसार - एस पी दिलीप सोनी ने बताया कि विलाबली जोन में पदस्थ मुख्य सेनेटरी अधिकारी मुकेश करोसिया को रंगे हाथों पकड़ा गया है जैसे ही रिश्वत की राशि २० हजार लेकर फरियादी इस अधिकारी के पास पहुंचा उसी समय उसको गिरफ्तार कर लिया गया है l इसी जोन में पदस्थ अनिल धुलिया की शिकायत पर ये कार्यवाही की गई है l 

क्या है ये मामला - मामला यह है की अनिल सहित ११ अन्य कर्मचारियों की भर्ती यहाँ हुई थी और उन सभी को ४ माह से वेतन नहीं मिल पाया था l उनको वेतन दिलवाने के नाम से ही आरोपी उन सभी से एक माह का वेतन रिश्वत में देने की मांग कर रहा था l