नरसिंहपुर - कलेक्टर अभय वर्मा ने छात्रावास के संचालन में अनियमितता एवं लापरवाही पाये जाने पर दो छात्रावास अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विगत दिनों अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण में छात्रावासों में अनियमिततायें पाई गई थी। अधिकारियों के निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर द्वारा दो छात्रावास अधीक्षकों को निलंबित किया गया है। कलेक्टर द्वारा विकासखंड चीचली के कन्या उत्कृष्ट छात्रावास चीचली की अधीक्षक प्रभावती मेहरा और विकासखंड करेली के बालक उत्कृष्ट छात्रावास करेली के अधीक्षक केएस चंदोलिया को निलंबित किया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विकासखंड स्तरीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास करेली का निरीक्षण किया गया था। इसी प्रकार आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक द्वारा कन्या उत्कृष्ट छात्रावास चीचली का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान इन छात्रावासों के संचालन में अनियमिततायें पाई गई थी।
कलेक्टर द्वारा कन्या उत्कृष्ट छात्रावास चीचली की अधीक्षक का प्रभार अमरावती श्रीवास को और बालक उत्कृष्ट छात्रावास करेली के अधीक्षक का प्रभार अनुपमा कोकने को दिया गया है।