सिहोर रेहटी-सीहोर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने मंगलवार को हाई सेकेंडरी स्कूल सतराना बा हाई सेकेंडरी कन्या शाला स्कूल रेहटी में छात्र छात्राओं से संवाद किया और छात्र-छात्राओं को बताया कि पुलिस किस स्थिति में काम करती है और अपराध के तहत तक कैसे पहुंचती है उन्होंने छात्र-छात्राओं को हंड्रेड डायल महिला हेल्पलाइन चाइल्ड क्लियर जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया हाई सेकेंडरी स्कूल सतना में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर महिला सुरक्षा शिविर में छात्र छात्राओं को संबोधित किया कई ऐसे प्रश्नों के उत्तर भी छात्र छात्राओं ने किए जिसका जवाब पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं को समझाए हम अपराध को कैसे रोक सकते हैं इस विषय में भी छात्र-छात्राओं को बताया गया।एसडीओपी बुधनी महेंद्र मीणा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि पुलिस की पहचान किस प्रकार से की जा सकती है कौन किस पद पर है इस के पहचान के लिए विस्तारपूर्वक छात्र-छात्राओं को बताया गया।रेहटी आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता निर्णय चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक सीहोर सिद्धार्थ बहुगुणा को पुष्प गुच्छ भेंट किया ।इस कार्यक्रम में रेहटी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान नगर पंचायत उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर पार्षद अनिल जिराती एसडीओपी बुधनी महेंद्र मीणा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे सतराना सरपंच विजय यदुवंशी सहित स्कूल प्रबंधन के शिक्षक शिक्षिकाएं और समस्त स्टाफ मौजूद था।
सिहोर एस पी सिध्दार्थ बहुगुणा ने छात्राओ से किया जन संवाद