भोपाल - आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा है कि शिवराज सरकार की भावान्तर योजना से किसानों को कोई फायदा नहीं है l किसानों की जगह बिचोलिये चांदी काट रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं l  करोद मंडी पहुंचकर किसानों से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह बात कही l उन्होंने कहा कि भावान्तर योजना आने से खरीदी के दामों में भरी कमी आई है l किसान परेशान हो रहे हैं और सरकार सिर्फ आश्वासन देने के अलावा और कुछ नहीं कर रही है l