होशंगाबाद - होशंगाबाद जिले के पांजरा ग्राम निवासी दीक्षा चौरे उम्र २० वर्ष ने तवा पुल से छलांग लगाई जिससे उसकी मौत होने की खबर मिल रही है l खबर मिलते ही एसडीओपी एस ऍन चौधरी और देहात थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन मौके पर पहुँच गए हैं l थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह के करीब ६ बजे युवती के तवा पुल से छलांग लगाने की सूचना मिली थी l मौके पर पहुँचने पर युवती की लाश पानी में तैरती हुई मिली है, युवती की मौत हो चुकी है l युवती गृह विज्ञान महाविधालय में सैकेंड ईयर की छात्रा थी l आत्महत्या का कारण अज्ञात है पुलिस जाँच कर रही है l
होशंगाबाद - तवा पुल से युवती ने लगाई छलांग, २० वर्षीय युवती की मौत