होशंगाबाद - चंद घंटों पहले बीएमपी न्यूज़ २४ ने यह खबर प्रकाशित की थी कि नर्मदा के प्रसिद्ध प्राचीन कोरी घाट पर एक सख्स मटन धोता हुआ पाया गया है जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है l खबर फैलते ही खबर का असर देखने को मिला और नगर के जागरूक नागरिकों ने उस व्यक्ति को पकड़कर थाना कोतवाली होशंगाबाद ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया है l जीवनदायनी माँ नर्मदा हमेशा धर्म और आस्था का केंद्र बिंदु रही है और इस तरह के कृत्य लोगों की धार्मिक आस्था पर चोट करते हैं l जिम्मेदार लोगों को इस बात पर गंभीरता से कार्यवाही करना होगा ताकि इस पर सकारात्मक रोक लगाई जा सके l एक और तो सरकार द्वारा होशंगाबाद शहर को पवित्र नगरी घोषित किया हुआ है और नर्मदा माँ के नाम पर भी घोषणावीर कई घोषणा कर चुके हैं l परन्तु पवित्र शहर के एक प्राचीन घाट पर इस तरह का कृत्य किया जाना इन सब घोषणाओं और प्रशासन को धता बताने वाला साबित हो रहा है l