लखनऊ - उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब दुबारा कैराना और कांधला जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे l उन्होंने कहा कि पहले सप्ताह में ३-४ दंगे होते थे और व्यापारियों का अपहरण एक आम बात थी पर जब से उन्होंने सत्ता संभाली है जब से इन घटनाओं में कमी आई है l गुंडा तत्व प्रदेश से बाहर चले गए है , अवैध बूचडखाने बंद करवा दिए हैं इन सबको पिछली सरकार का संरक्षण प्राप्त था l उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कानून का राज्य है और यह सब बर्दास्त नहीं किया जायेगा l
कैराना और कांधला जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे - योगी आदित्यनाथ