बड़ोदरा - बड़ोदरा में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है l उन्होंने कहा की मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने आजतक कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं की l क्योंकि वह किसी भी सवाल का जबाब देने में असमर्थ हैं l सिब्बल की इस सभा में बड़ोदरा के कई बुद्धिजीवी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे l सिब्बल ने कहा कि मोदी कुछ सही और कुछ गलत आंकड़ों के आधार पर स्पीच देते हैं जिनका कोई आधार नहीं l उन्होंने कहा कि वह अमित शाह को चुनौती देते है कि वह आकर उनसे बहस करे और बताये की गुजरात किस क्षेत्र में आगे चाल रहा है l