उज्जैन - बड़े से बड़े पदों पर बैठे हुए अफसरों का पेट आजकल भारी भरकम सरकारी वेतन से नहीं भर पा रहा है l आये दिन भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामले सुनने में आ रहे हैं l ऐसा ही एक मामला उज्जैन में देखने को मिला जब जिला एवं व्यापार केंद्र के प्रबंधक को लोकायुक्त की टीम ने १५ हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा l माजरा यह है कि मक्सी रोड स्थित उधोगपुरी में प्लाट देने के लिए प्रबंधक ने रिश्वत की मांग की थी जिसकी आखरी क़िस्त के लिए उसने फरियादी को बुलवाया था l गौरतलब है कि आरोपी प्रबंधक खुद कई मौकों पर लोकायुक्त कार्यवाहियों में पंच गवाह के रूप में शामिल रह चुका है इसलिए उसको कार्यवाही किस प्रकार की जाती है , इसका अंदाजा था l इसलिए उसने रिश्वत के रुपयों को लिफाफे में रखकर लाने को कहा था पर फरियादी ने उसके हाथ में गड्डी थमा दी l
उज्जैन - जिला व्यापार एवं उधोग केंद्र के प्रबंधक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार