माचलपुर : - नगर माचलपुर के थाना परिसर में राजगढ़ SP शिमाला प्रसाद ने जन समस्या शिविर का आयोजन किया जिसमे आम समस्याए सुनी गई । आम जन द्वारा पुलिस अधीक्षक को लोगो ने अपनी अपनी समस्याएं सुनाई जैसे महिलाओ पर बढ़ते अपराध को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक से अपनी समस्या का समाधान करने हेतु कहा गया , नगर में बढ़ते अपराध को देखते हुवे आमजन द्वारा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुवे नगर एवं आस पास के क्षेत्र को अफीम,चरस,गाँजे,अवैध रूप से निर्मित कच्ची शराब के व्यापार पर रोक लगाने हेतु कहा गया जिससे युवा पीढ़ी की नशे की लत छूट सके एवं आने वाली पीढ़ी ऐसे अवैध रूप से चल रहे नशीले पदार्थो के सेवन से कोसो दूर राह सके ,पुलिस अधीक्षक को लोगो ने विभिन्न प्रकार की समस्या से अवगत कराया जैसे बस स्टैंड नही होने की वजह से वाहन हाइवे पर खड़े होते है जिससे आवागमन अवरुद्ध होता है एवं दुर्घटना होने की संभावना बढ़ती है ,ट्रेक्टर-ट्राली में लोगो द्वारा बड़े बड़े स्पीकर लगते है एवं तेज आवाज में बजाते है जिससे वाहनों को साइड नही मिल पाती जिससे भी दुर्घटनाए बहुत बढ़ रही है ,वही दूसरी और नाबालिक बच्चो द्वारा मोटर सायकिल बहुत तेज रफ्तार से चलाई जाती है जिससे भी दुर्घटनाए हो सकती है पुलिस अधिक्षक को बच्चो को वहान चलाने से रोकने हेतु भी अवगत कराया गया, आम जन द्वारा नगर परिषद की शिकायत भी SP को की गई नगर में सुवरो के आतंक को रोकने हेतु नगर के युवाओं एवं महिलाओ द्वारा यह शिकायत सामने आई है कि सुवरो का आतंक इतना बढ़ गया है कि सुवर लोगो के घरोमे घुसने लग गए है ,सुवरो द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहो पर भी सुवरो द्वारा गंदगी फैलाई जाती है पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद CMO को समस्या का निवारण करने हेतु कहा गया ,नगर के लोगो द्वारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय न होने के कारण लोगो की भीड़ हाइवे पर बनी रहती है एवं सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण महिलाए थाना परिसर में आकर सोच करती इस समस्या से भी SP को अवगत कराया गया, कुछ लोग ऐसे भी अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे जिन्हें थाने में आपराधिक मान कर रिकार्ड कायम कर रखा है उसपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर कुछ वर्षों से कोई आपराधिक रेकार्ड नही सामने आया हो तो इन्हें सुधरने का मौका दिया जावे , महिलाओ द्वारा बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने हेतु पुलिस अधीक्षक को कहा गया SP द्वारा बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्षेत्र वाइज 2 शक्ति मोबाइल पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई है जो सभी प्रकार से परिपूर्ण है एवं हतियारो से लेस है एवं उनके नंबर क्षेत्र के सभी कॉलेजों,विद्यालयों एवं सभी शिक्षण संस्थाओं में देदिये है और सभी कार्यालयमे जहा महिलाए कार्य करती है देदिये गए है,नगर के लोगो द्वारा पुलिस अधीक्षक शिमाला प्रसाद को अवगत कराते हुवे बताया गया कि नगर में कुछ दिनों से मोबाइल चोरो का गिरोह बहुत ही सक्रिय हाट बाजार वाले दिन लोगो के मोबाइल चोरो द्वारा चोरी कर लिए जाते है या बात करते करते छीन लिए जाते है जिसकी FIR. पुलिस द्वारा नही लिखी जाती बड़ी मुश्किल से 1 से 2 FIR. लिखी जाती है इसपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि हमारे द्वारा सभी चोरियो की FIR दर्ज की जावेगी एवं सायबर सेल के अंतर्गत मोबाइल नंबर एवं IMEI नम्बर द्वारा चोरी हुवे मोबाइल की सर्चिंग की जावेगी बहुत जल्दी हम वहान एवं मोबाइल चोरो को पकड़ लेंगे इस पर SP ने बताया कि हमारे द्वारा 20 से 25 मोटर सायकल राजगढ़ थाने में पकड़ी भी गई थी एवं इसकी सूचना हमने समस्त थानों में पहुंचाई भी थी जिससे यह पता चल सके कि ये कौन कौन थाने से चोरी हुई थी ,पुलिस अधीक्षक ने आम जन से निवेदन किया कि जो कोई आपराधिक गतिविधि में लिप्त हो या अपराध कर रहेहो उसकी सूचना आप थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ को दे जिससे हम अपराधों को आसानी से रोक सके पुलिस आपकी सहायता के लिए तत्पर है आप किसी भी अपराध की सूचना सीधे मुझे या थाना प्रभारी को दे सकते है आपकी गोपनीयता का ध्यान रखा जावेगा ,नगर की जनता एवं आम जन द्वारा पुलिस अधीक्षक शिमाला प्रसाद एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ का धन्यवाद किया गया की जब से चार्ज सम्हाला है तब से नगर मे जुआसट्टा,गाँजा आदि पूर्ण रूप से बंद करवाए है तब से नगर की जनता में पुलिस अधीक्षक से मिलने की लालसा बन गई थी जो आज पुलिस अधीक्षक के जन समस्या निवारण शिविर से पूरी हुई , शिविर के बाद पुलिस अधीक्षक शिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व SDOP सुश्री निशा रेडी ,नायब तहसीलदार अरविंद दिवाकर,नगर परिषद अध्यक्ष एवं CMO द्वारा पौध रोपण थाना परिसर में किया गया जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक एवं आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
माचलपुर एस पी शिमाला प्रसाद ने लगाया जन शिकायत निवारण शिविर