उमरिया । थाना मानपुर अंतर्गत ग्राम नोगवां के कटहार में स्थानीय दबंगो ने एक ही परिवार के कई लोगों पर टांगी से हमला किया है इस घटना में अजय चौधरी पिता पूरन चौधरी उम्र 24,पत्नी सरिता चौधरी उम्र 22 वर्ष,अमृत लाल पिता पूरन चौधरी,पत्नी वेदा चौधरी,माता दुलिया बाई,बहन रामकली चौधरी गम्भीर बताये जा रहे है इन घायलों में गम्भीर अजय एवम उसकी भाभी बेवा बाई के सर में टांगी लगने से अत्यधिक गम्भीर होने की वजह से मानपुर में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है बाकी घायलों का इलाज मानपुर अस्पताल में किया जा रहा है।घायल अजय ने बताया कि मजदूरी आदि कर शुक्रवार की शाम 7 बजे जैसे ही घर पहुंचा वैसे ही गांव के प्रसादी चौधरी,कौशल चौधरी,सोनेलाल,मंगलिया चौधरी,उद्दंन चौधरी,कोमल चौधरी, सहित उनके घर की महिला राधा पति प्रसादी चौधरी,सीमा पति कौशल चौधरी सहित लोगों ने परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया हमले के दौरान उन्होंने परिवार पर टांगी से हमला कर दिया इस घटना में मेरे साथ परिवार के कई सदस्य गम्भीर है।घटना के बाद मानपुर पुलिस ने फरियादी अमृत चौधरी की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध 294,323,324,506,34 के तहत कार्यवाही की है इस मामले में पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपेक्षित कार्यवाही नही की है वही दूसरे पक्ष के बुद्धा चौधरी ने भी फरियादी बनकर पुलिस को अपनी शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने अपराध क्र 338/17 के तहत इनके विरुद्ध 294,323,506,34 का मामला कायम किया है।