भोपाल - प्रदेश सरकार ने पंचायतों को रेत खदान सौंपने का फैसला लिया है पर खनिज विकास निगम भी ऑनलाइन रेत बेचने का कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहा है l जो  अगले कुछ माह में शुरू हो सकती है l इसके तहत बेचने और खरीदने वाले दोनों का पंजीयन होगा l प्राप्त ख़बरों के अनुसार खनिज विभाग रेत का कारोबार पूरी तरह से अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहता है l खनिज सचिव मनोहर दुबे ने बताया की विभाग एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार करेगा जिसमे ऑनलाइन शोपिंग जैसा ही रेत का कारोबार किया जायेगा l