इटारसी - सरकार की कथनी और करनी में अंतर समझ चुकी होशंगाबाद और हरदा जिले की ३०० से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता १७ तारीक को दिल्ली में न्यूनतम वेतन एवं पेंशन के लिए धरना प्रदर्शन करेंगी l यह प्रदर्शन दिल्ली के रामलीला मैदान पर होगा l बता दें कि इसके पहले भी बहुत बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आन्दोलन हो चुका है पर सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है l